प्रशिक्षु आईएएस के एक्शन से सीएससी केंद्र संचालकों में हड़कंप।

प्रशिक्षु आईएएस के एक्शन से सीएससी केंद्र संचालकों में हड़कंप।

ऊधम सिंह नगर जनपद की इच्छा तहसील की तहसीलदार एवं प्रशिक्षु आईएएस अनामिका सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र के सीएससी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया । तहसीलदार एवं प्रशिक्षु आईएएस अनामिका सिंह की छापेमारी से सीएससी केंद्र संचालकों में हड़कंप मच गया,कई जहां पर सीएससी केंद्र बंद कर संचालक मौके से फरार हो गए‌। तहसीलदार एवं प्रशिक्षु आईएएस अनामिका सिंह ने बताया कि कि क्षेत्र में चल रहे सीएससी केंद्रों पर छापेमारी की गई थी,छापेमारी के दौरान चार केंद्र बंद थे जबकि दो केंद्र संचालकों की तरफ से उचित कागज नहीं दिखाए गए थे जिन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र संचालकों को निर्देशित किया गया है कि केन्द्र संचालकों रेट लिस्ट एवं नियमों का पालन करने के निर्देश दिये है, आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

जिलाधिकारी ने काशीपुर स्थित बहल पेपर मिल पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं पेपर मिल प्रबंधन के साथ बैठक की

कांग्रेस पार्टी बेरोजगार युवाओं की आवाज को करेगी बुलंद: यशपाल आर्य