जिलाधिकारी ने काशीपुर स्थित बहल पेपर मिल पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं पेपर मिल प्रबंधन के साथ बैठक की

Spread the love

जिलाधिकारी ने काशीपुर स्थित बहल पेपर मिल पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं पेपर मिल प्रबंधन के साथ बैठक की

काशीपुर। ठोस अपशिष्ट के प्रभावी निस्तारण हेतु जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने आज यहां बहल पेपर मिल्स पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों तथा पेपर मिल्स के प्रबंधन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि सूखा कूड़ा, विशेषकर पॉलिथीन के उचित निस्तारण हेतु आपसी समन्वय से कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर तथा रुद्रपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि आरडीएफ का नियमानुसार निस्तारण हो तथा निस्तारण की संपूर्ण जानकारी निगम के पास हो। जिलाधिकारी ने कहा कि गीला एवं सूखा कूड़ा अलग करने हेतु व्यवस्था की जाए और सप्ताह में एक ही दिन सूखे कूड़े का कलेक्शन किया जाए। उन्होंने कहा कि सूखा कूड़ा गीले कूड़े के ढेर में न जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बल्क में कूड़ा जनरेट करने वालों की सूची पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ साझा की जाए। जिलाधिकारी ने बहल पेपर मिल प्रबंधन से कहा कि वह स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सीएसआर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कूड़ा निस्तारण हेतु नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि एनजीओ के माध्यम से डोर टू डोर कलेक्शन में स्वयं सहायता समूहों के साथ समन्वय से कार्य किया जाए और समूह के साथ मिलकर गीला–सूखा कूड़ा अलग अलग करने हेतु जनजागरूक किया जाए, इसके साथ ही सॉलिड–वेस्ट कार्य से संबंधित स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, कूड़ा कलेक्शन पर भी नजर रखी जाए। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त रुद्रपुर विशाल मिश्रा, मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर ने सॉलिड–वेस्ट निस्तारण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। बहल पेपर मिल के एमडी नवीन झा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न सॉलिड वेस्ट निस्तारण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एवम मुख्य नगर आयुक्त रुद्रपुर विशाल मिश्रा, मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली, बहल पेपर मिल के एमडी नवीन झा, चेयरमैन नरेश झा आदि उपस्थित थे। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कुंडेश्वरी पहुंचकर प्रस्तावित तहसील, एसडीएम कार्यालय, ट्रेजरी, सब रजिस्ट्रार ऑफिस हेतु भूमि का मौका मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

भूरारानी स्थित मासूम किड्स प्ले स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया

प्रशिक्षु आईएएस के एक्शन से सीएससी केंद्र संचालकों में हड़कंप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *