दिल्ली पुलिस ने बाजपुर से खालिस्तानी संदिग्ध उठाया

Spread the love

 

दिल्ली स्पेशल फोर्स ने खालिस्तानी जग्गा के बयान पर बेतखेड़ी में मारा छापा

बाजपुर।दिल्ली स्पेशल सेल ने फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस की मदद से ग्राम वैतखेड़ी में एक खालिस्तानी संदिग्ध को पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई।युवक के पकड़े जाने से बन्नाखेड़ा क्षेत्र में हड़कंप मच गया।गूलरभोज कोपा कृपाली निवासी जगजीत सिंह जग्गा लूट और हत्या के मामले में पूर्व में हल्द्वानी जेल में बंद था जिस से मिलने के लिए पर्मपाल सिंह पम्मा मिलने के लिए जाता था।दिल्ली स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह दुग्गल ने 8 पुलिसकर्मियों के साथ कोतवाली में आमद दर्ज कराते हुए स्थानीय पुलिस की मदद से सुबह तड़के ग्राम बेतखेड़ी से पम्मा को हिरासत में ले लिया हिरासत में लेते ही बन्नाखेड़ा क्षेत्र में हड़कंप मच गया।गूलरभोज कोपा कृपाली निवासी जगजीत सिंह जग्गा बिहार निवासी नौशाद सहित तीन दोस्त थे दिल्ली में अपने ही दोस्त की गला काटकर हत्या कर अपने आकाओं को दिखाने के लिए वीडियो बनाकर रिलीज कर दिया था दिल्ली दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस ने भारी मात्रा में असलो के साथ इन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दिल्ली स्पेशल सेल की जांच पड़ताल के बाद पता चला कि खालिस्तानी जग्गा तथा बिहार निवासी नौशाद पाकिस्तानी सहित अन्य गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।लॉकडाउन के दौरान जग्गा पैरोल पर आया था लेकिन पैरोल पूरा होने के बाद यह जेल वापस नहीं पहुंचा। गदरपुर कोतवाली में पैरोल तोड़ने का मुकदमा दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने 2 माह पहले इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।जिस में पूछताछ में उसने बताया परमपाल सिंह पम्मा से अपने संबंध बताएं और पम्मा हल्द्वानी जेल में मुझसे मिलने के लिए आया करता था पुलिस ने शक के आधार पर पम्मा को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है स्थानीय पुलिस भी स्पेशल सेल के साथ दिल्ली रवाना हुई है।परमपाल सिंह के पास 11 एकड़ कृषि भूमि है तथा खनन का कार्य करता है बाजपुर में एक आईलेट्स ऑफिस में भी कार्य करता है।स्थानीय पुलिस ने बताया परमपाल सिंह पम्मा का कोई भी अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।जगजीत सिंह जग्गा तथा नौशाद आतंकवादी गतिविधियों में शामिल बताए जा रहे हैं तथा जग्गा खालिस्तानी एवं नौशाद पाकिस्तानी गतिविधियों को काफी समय से अंजाम दे रहे हैं। दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस जग्गा को अपने साथ लेकर आई थी इसी के आधार पर पम्मा को पकड़ कर अपने साथ दिल्ली ले गई है।सूचना मिलने पर एएसपी अभय सिंह सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी एसएसआई विक्रम सिंह धामी वन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी सहित पम्मा से पूछताछ के दौरान मौजूद रहे।

दिल्ली पुलिस ने वैतखेड़ी से संदिग्ध को पकड़ कर ले गई:अभय सिंह

बाजपुर।एएसपी अभय सिंह ने बताया जगजीत सिंह जग्गा के बयान के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस ने ग्राम बेतखेड़ी से एक संदिग्ध परमपाल सिंह पम्पा पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

भाजपा सरकार में छात्रों के साथ हुआ दुर्व्यवहार:अनुपम शर्मा

महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से भगत दा का इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *