भाजपा सरकार में छात्रों के साथ हुआ दुर्व्यवहार:अनुपम शर्मा

Spread the love

भाजपा सरकार में छात्रों के साथ हुआ दुर्व्यवहार:अनुपम शर्मा

काशीपुर एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में भर्तियों में धांधली के विरोध में सड़क पर विरोध कर रहे छात्रों के साथ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया यूकेपीएससी और यूके एसएससी परीक्षा आयोग में सुधार की मांग को लेकर गांधी पार्क में बेरोजगार संघ के साथ आंदोलन कर रहे थे इस प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार संघ और उम्मीदवारों की पुलिस के साथ तीखी बहस हुई जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को बलपूर्वक छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके लिए सरकार की मानसिकता को दर्शाता है उन्होंने कहा बड़ी दुख की बात है. जो बच्चे एक ऐसा तंत्र और ऐसी व्यवस्था मांग रहे हैं कि वो अपनी योग्यता का स्वच्छ निर्धारण करवा सकें. एक निष्पक्ष परीक्षा तंत्र मांग रहे हैं, उन पर निर्मम लाठीचार्ज किया जा रहा है.
अनुपम शर्मा ने कहा राज्य में हालात बद से बदतर बने हुए हैं. छात्रों का गुस्सा अगर आज सड़कों पर फूटा है तो सरकार को यह समझना होगा कि इन छात्रों के ऊपर क्या बीत रही है? बीजेपी लाख कांग्रेस पर आरोप लगा ले कि यह पत्थरबाजी कांग्रेस के कहने पर या कांग्रेस के लोगों ने की है, लेकिन हकीकत यही है कि आज उत्तराखंड का बेरोजगार युवा अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है. मौजूदा सरकार सिर्फ गाल बजाने के अलावा और कोई दूसरा काम नहीं कर रही है.अपने रोजगार के लिए हक की आवाज बुलंद करने वाले बेगुनाह छात्रों पर पुलिस द्वारा हिंसक प्रहार.शर्मनाक एवं घोर निंदनीय है। भाजपा सरकार में छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, वो भाजपा के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

भारतीय पेट्रोलियम संस्थान देहरादून की बायोडीजल उत्पादन यूनिट शीघ्र ही काशीपुर में अपना कार्य शुरू कर देगी…डॉ नीरज आत्रेय

दिल्ली पुलिस ने बाजपुर से खालिस्तानी संदिग्ध उठाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *