काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ने 15 अगस्त 1947 से पूर्व जन्मे बुजुर्गों को केडीएफ स्वतंत्रता रत्न सम्मान से सम्मानित किया

Spread the love

काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ने 15 अगस्त 1947 से पूर्व जन्मे बुजुर्गों को केडीएफ स्वतंत्रता रत्न सम्मान से सम्मानित किया

 

 

 

 

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम और वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोतवाली के समीप स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आयोजित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में 15 अगस्त 1947 से पूर्व जन्मे बुजुर्गों को केडीएफ स्वतंत्रता रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि एक बैठक कर गणतंत्र दिवस पर 15 अगस्त 1947 से पूर्व जन्मे बुजुर्गों को केडीएफ स्वतंत्रता रत्न सम्मान से अलंकृत करने का फैसला लिया गया था। इसीके तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में आजादी से अब तक देश की बदलती परिस्थितियों, काशीपुर के भविष्य के लिए क्या सोचा था, कैसा पाया आदि बिंदुओं पर चर्चा की हुई। उन्होंने कहा कि नशामुक्त एवं खुशहाल काशीपुर बनाने के लिए बुजुर्गों का मार्गदर्शन लिया जाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। श्री घई ने कहा कि काशीपुर के लोगों को काशीपुर से इश्क करने की जरूरत है। मुकम्मल इश्क होने पर काशीपुर की तस्वीर कुछ और होगी। कहा कि यह कार्यक्रम अवश्य ही जन सामान्य में देश प्रेम की भावना को जागृत करने में सहायक सिद्ध होगा, ऐसा उन्हें विश्वास है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने केडीएफ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने जीवनकाल के कुछ प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम में श्री चीमा को भी सम्मानित किया गया। डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों सेन सिर्फ बुजुर्गों को सम्मान मिलता है, बल्कि उनके अनुभवों से हमें भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम में उद्यमी योगेश जिंदल, पंत कालेज के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई, समिति अध्यक्ष हरीश कुमार, महामंत्री चंद्र भूषण डोभाल, दीपिका गुड़िया आत्रेय, चक्रेश जैन, शरत गोयल आदि समेत क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

More From Author

नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प  शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी ने दिलाई शपथ  कहा- विकास के रुद्रपुर मॉडल की पूरे प्रदेश में हो रही गूंज

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित  महापौर के निर्देश पर नगर निगम का आदेश जारी  उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

शहीद खुदीराम बोस क्लब द्वारा आयोजित मेट्रोपोलिस मॉल में गणतंत्र दिवस की रही धूम

कुंडेश्वरी स्थित बाबा स्कॉलर्स एकेडमी में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *