पुलिस ने स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस ने स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस ने 7.35 ग्राम स्मैक व बाइक समेत एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कुंडा के नेतृत्व में कुंडा थाना पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोतीपुर, स्वार (रामपुर) यूपी निवासी राजकुमार मौर्या पुत्र रामकिशोर मौर्या को 7.35 ग्राम स्मैक के साथ केवीआर हॉस्पिटल के समीप हाईवे से बाइक संख्या-यूके18जी-9690 समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, मनोज जोशी व नरेश चौहान थे।

More From Author

इंसेंटिव बढ़ाने, कस्टमर हेतु पर्याप्त पेपर बैग उपलब्ध कराने सहित साफ पानी की मांग को लेकर ब्लिंकिट वर्कर्स का कार्य बहिष्कार, समाजसेवी गाबा ने बुलंद की कर्मचारियों की आवाज़ दूषित पानी, गंदे शौचालय, बैठने की सुविधा के अभाव पर जमकर बरसे गाबा

चार शातिर मोबाइल झपट्टामारो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीडीओ विशाल मिश्रा ने की उद्योग मित्र के साथ बैठक, उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं का होगा निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *