संस्था इम्पार्ट ने अपना 28 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया

Spread the love

संस्था इम्पार्ट ने अपना 28 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अधिकारी युगल किशोर पंत ने संस्था के 28 वें स्थापना दिवस की शुभकामना दी एवं समाजिक कार्यो की सराहना की और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, इसके साथ ही संस्था संस्थापक डा० श्री महेन्द्र कुमार मिश्रा के समाजहित में किये गये कार्यों याद करते हुए भावपूर्ण श्रधांजली अर्पित की गयी।
इस अवसर पर सी०एम०ओ० श्रीमति सुनीता चुफाल ने संस्था इम्पार्ट मदर NGO के रूप में आशाओं के माध्यम से जिले में महिला एवं बाल स्वास्थ्य की देखरेख टीकाकरण महिला सशक्तिकरण, शुद्ध पेयजल उपलब्धता आदि के रूप में सराहनीय कार्य करती रही है इसके लिये संस्था बधाई की पात्र है। जिला महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्री उदय प्रताप सिंह के द्वारा संस्था द्वारा किए गए महिला, बाल विकास कार्यों के योगदान के बारे में बताया गया।
संस्था निदेशक सुश्री प्रज्ञा मिश्रा द्वारा फूलों के बुके देकर सभी अतिथियों स्वागत किया और संस्था द्वारा किये कार्यों के बारे में जानकारी दी और संस्था में आने के लिए सभी लोगों के लिए धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया ।
संस्था प्रमुख इन्दिरा मिश्रा जी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर श्रीमती इन्दिरा मिश्रा जी इम्पार्ट निदेशक सुश्री प्रज्ञा मिश्रा जी श्री राकेश त्रिपाठी, श्री राजेन्द्र कुमार, मुजाहिद अली, कृष्ण कुमार, चन्द्र तेज सिंह, रहीश सिंह राना, वीरपाल सिंह, प्रवीन सिंह, रेखा, वन्दना शुक्ला, प्रेम प्रकाश किशन राजपूत, उषा रानी आदि मौजूद रहे।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रुद्रपुर पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एव राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट एसआई भगवान गिरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *