स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ट्रांजिट कैंप में  बड़े ही धूमधाम के साथ और उत्साह पूर्वक मनाया गया

Spread the love

रुद्रपुर स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ट्रांजिट कैंप में  बड़े ही धूमधाम के साथ और उत्साह पूर्वक मनाया गया l इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की विधायक पद की प्रत्याशी रही रुद्रपुर नगर पालिका  परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थल पर एकत्र हुए जहां सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए l इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया l इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा वरिष्ठ कांग्रेस नेता परिमल राय विजय यादव पूर्व प्रधान अनिल शर्मा महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली महानगर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामप्रसाद डॉ सुमित राय निगम पार्षद मोनू निषाद सुशील मंडल प्रीति साना मोहन भारद्वाज कैलाश राठौड़ उमा सरकार अजय यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाधारी गंगवार सुदर्शन शर्मा रविंद्र गुप्ता चौधरी राजवीर सिंह वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति उपेंद्र गिरी राजेश कुमार अरविंद सक्सैना केरु मंडल शंभू मौर्या सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे l

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पठान फिल्म को नहीं चलने देंगे काशीपुर में : दीपक बाली 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत उधमसिंहनगर यातायात पुलिस द्वारा किया गया यातायात जागरूकता गोष्ठि का आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *