श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शहर भर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया

Spread the love

 

काशीपुर। सिक्खों के दसवें गुरू साहिब श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शहर भर में आज विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन में गुरू गोविन्द सिंह जी के पावन नाम की धूम रही। महिलाओं ने कीर्तन किया। फूलों से सजी पालकी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज इलाकावासी सिख समाज के लोग मौहल्ला पक्काकोट स्थित गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब में एकत्रित हुए। यहां से गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब प्रमुख बाबा सुरेन्द्र सिंह दिल्ली वालांे की अगुवाई में विशाल एवं भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। भव्यता पूर्वक निकाले गये नगर कीर्तन में सबसे आगे युवा निशान साहिब के प्रतीक को लेकर चल रहे थे। उनके पीछे तमाम संगत गुरवाणी का उद्घोष करती चल रही थी। काली मंदिर रोड, किला तिराहा, मुख्य बाजार, एमपी चौक, चीमा चौराहा, पोस्टमार्टम हाउस रोड, नागनाथ मंदिर तिराहा आदि से होते हुए नगर कीर्तन पुनः गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचा। काशीपुर ट्रक यूनियन, गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, किसान यूनियन, सहोता सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल व अन्य क्षेत्र की संस्थाओं ने रास्ते में विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। तमाम श्रद्धालुओं ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पावन पालकी के दर्शन किये। सुरक्षात्मक दृष्टि से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नगर कीर्तन में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, जसपाल सिंह चड्डा, दिलप्रीत सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह चण्डोक, भूपेन्द्र सिंह सेठी, जगजीत सिंह आनंद, सतपाल सिंह आनंद, मनीष खरबंदा, अमरीक सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह कोहली, मंगल सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, सतविन्दर सिंह, सतपाल आनंद, सुखविन्दर सिंह, सुखप्रीत सिंह चड्डा, सतपाल सिंह जत्थेदार, सिंकू सेठी, रमनप्रीत चड्डा, सोनू, शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, रनजीत छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह चड्डा, हरप्रीत सिंह चड्डा, रणजीत छाबड़ा, संयोग चावला, लक्की चड्डा, हरजीत सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, जितेन्द्र जीतू, कंवलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, हरप्रीत सिंह सेठी, अरविंदर सिंह आनन्द, जसवीर सिंह कोहली, जितेन्द्र छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण के अलावा एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, तहसीलदार यूसुफ अली आदि शामिल थे।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

घर से बगैर बताए गई युवती हुई लापता पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की

बुक्सा समाज के लोगों ने जगत देव की जयंती मनाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *