गोवंशीय पशुओं के साथ पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Spread the love

गोवंशीय पशुओं के साथ पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में केवीआर हॉस्पिटल के समीप चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाजपुर से आती पिकअप संख्या यूके-18-सीबी-1638 को चेक करने हेतु रोका गया तो वाहन चालक बिना रुके जसपुर की तरफ भाग गया। शक होने पर पीछा कर इसे लालपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया। वाहन में बैठे दिलशाद अहमद पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम बुढ़ाना, नाज पैलेस थाना बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर यूपी और जुगनू सैनी पुत्र रामकिशोर निवासी डागपुरी सरदारनगर थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड ने पूछताछ में बताया कि वे जाफरपुर की ओर से सस्ते दामों में गोवंशीय पशु खरीद कर कसाईयों को बेचने हेतु मुजफ्फरनगर मंडी ले जा रहे थे। दोनों को धारा 6(1)/11 (2) गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 व धारा 11 (घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल सुमित कुमार, सत्येंद्र पाल, कुंदन भौर्याल थे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

जिले के कप्तान ने जनपद में नए साल के दृष्टिगत ट्रैफिक व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी का घेराव किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *