गैंगस्टर एक्ट के वांछित इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर। गैंगस्टर एक्ट के वांछित ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहानपुर जिले के ग्रामीण इलाके से गिरफ्तार किया है। वह दूध की डेयरी पर कार्य कर रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान पुरूस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अनुपालन में एसपी एवं सीओ काशीपुर के निर्देश पर काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमे बनाई गई। पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक मनोज जोशी ने एसओजी कर्मचारियों के साथ पुरस्कार घोषित अपराधी रईस उर्फ भूरा पुत्र सलीक निवासी मौ. कस्सावाल थाना किरतपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को कैलाशपुर गागलहेड़ी सहानपुर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिये रईस कैलाशपुर गागलहेड़ी सहारनपुर उत्तर प्रदेश में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था और दूध की डेरी में काम कर रहा था। बताया कि वह काशीपुर कोतवाली में दर्ज धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त है। उस पर एसएसपी की ओर से पंद्रह हजार का ईनाम घोषित किया गया था। रईस शातिर पशुचोर है और गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देता है। उन्होंने बताया कि इसके गिरोह के सदस्यों के विरूद्द काशीपुर, कुण्डा व जसपुर थाने में अभियोग पंजीकृत हैं। बताया कि यह अभियान लगातार जारी है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। बताया कि अभियुक्त शमीमउर्फ काला के विरुद्ध भी एसएसपी द्वारा पन्द्रह हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक मनोज जोशी चौकी इंचार्ज टाण्डा उज्जैन, उपनिरीक्षक नवीन बुधानी चौकी इंचार्ज कटोराताल, कांस्टेबल कुलदीप सिंह एसओजी काशीपुर, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह व मनोहर लाल थे।

More From Author

भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान ही संगठन की पहचान विधायक शिव अरोरा सुरेश कोली के दर्जा राज्यमंत्री बनने पर सिटी क्लब में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला व तलवार भेंट कर किया अभिनंदन

रुद्रपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।साथी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री का भी भावपूर्ण स्मरण किया।

उधमसिंहनगर : हो गईं स्कूलों की छुट्टी कब से कब किन कक्षाओं की पढे

कुंडा थाना पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोप में एक महिला को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *