पूर्व विधायक शुक्ला ने केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से दिल्ली आवास पर की मुलाकात सौंपा मांगपत्र

Spread the love

रुद्रपुर :- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट से दिल्ली आवास पर मुलाकात कर किच्छा आदित्य चौक के निकट पार्क में सेना का निष्प्रयोज्य टैंक अथवा फाइटर प्लेन रखने के लिए उपलब्ध कराने एवं किच्छा में पर्यटक स्थल के रूप में प्रस्तावित पंडित गोविन्द बल्लभ पंत पार्क को भारत सरकार के पर्यटन विभाग से बजट दिलाने का मांगपत्र सौंपा!
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को बताया कि किच्छा नगर से रुद्रपुर को जाने वाले मार्ग के किनारे तिराहे पर पार्क में सेना का निष्प्रयोज्य टैंक अथवा फाइटर प्लेन स्थापित करने हेतु वर्ष 2021- 22 की जिला योजना से पार्क का सौंदर्यीकरण एवं उक्त टैंक को स्थापित करने हेतु पेडेस्टल (चबूतरा) बना दिया गया है, उक्त स्थान पर प्राथमिकता पर रक्षा मंत्रालय से निष्प्रयोज्य टैंक अथवा विमान स्थापित कराने साथ ही उत्तराखंड के प्रवेश द्वार किच्छा में नैनीताल की तराई वर्तमान उधमसिंहनगर में भारत विभाजन की विभीषिका झेल कर आए परिवारों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं भूमिहिनो को बड़े पैमाने पर बसाने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री (भारत रत्न) पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 100 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने एवं 16 एकड़ भूमि में एक विशाल पार्क जिसमें उत्तराखंड के पौराणिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन तथा तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों की झांकियां एवं जानकारी तथा उत्तराखंड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय एवं उत्तराखंड से देश की सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए जान देने वाले सैनिकों एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलनकारी, शहीदों का इतिहास एवं योग एवं ध्यान केंद्र, वाटर एम्यूजमेंट, बच्चों के लिए मनोरंजन, लैंडस्केपिंग आदि के लिए भारत सरकार के पर्यटन विभाग से बजट उपलब्ध कराकर इस ऐतिहासिक कार्य को पूरा कराने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था से आगरण मंगाकर आवश्यक कार्यवाही करें! यह उत्तराखंड की एक धरोहर होगा इसके लिए राज्य सरकार की ओर से भूमि उत्तराखंड संस्कृति विभाग को दी जा चुकी है! केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के दोनों प्रस्ताव पर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया एवं कहा जी भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से उक्त दोनों प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा जो किच्छा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका स्थापित करेगा !

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

लोगों का पैसा आठ गुना करने का लालच देकर सट्टा लगवा रहा किच्छा क्षेत्र का सबसे बड़ा बुकी अन्य 08 सटोरियों सहित गिरफ्तार

चार साहिबजादों की याद में बनाये गये चौक का केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्राी अजय भट्ट ने किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *