नाबालिक लड़की को बरामद करती पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर। नाबालिग लड़की को बरामद कर पुलिस ने उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कचनालगाजी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को ग्राम पैगा थाना आईटीआई काशीपुर निवासी रंजीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह बीती 7 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे बहलाफुसला कर स्विफ्ट कार (संख्या-यूपी 14-सीडी-0756) में भगा ले गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी व नाबालिग की बरामदगी के प्रयास शुरू कर किये। इस मामले में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को आज उस समय धर दबोचा जब वह कहीं जाने को उक्त नाबालिग लड़की के साथ रोडवेज बस स्टैंड के समीप खड़ा था। नाबालिग के 161 सीआरपीसी के तहत दिये गये बयान के उपरांत पुलिस ने उक्त मुकदमे में धारा 366/376 आईपीसी एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की है। टीम में उपनिरीक्षक कपिल काम्बोज, महिला उपनिरीक्षक सुप्रिया नेगी, महिला कां. रिचा तिवारी व कां. हेमचन्द्र थे।

More From Author

रुद्रपुर । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी आपत्तियां लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया

क्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात  महासभा की मांगों पर एक साथ कई अहम घोषणाएं  रिंग रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने का प्रस्ताव जाएगा शासन को  दक्ष चौक का नाम भी बदलेगा, क्षत्रीय समाज के लिए कम्युनिटी हॉल बनाने का ऐलान

रुद्रपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

पुलिस ने गांजे के साथ महिला को किया गिरफ्तार

डीएम ने किया ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का निरिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *