पुलिस ने गांजे के साथ महिला को किया गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने एक महिला को 3.446 किग्रा. गांजे के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बीती सायं बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल एसओजी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध महिला मुरादाबाद रोड पर खड़ी है। उसके पास गांजा हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम मुरादाबाद रोड स्थित आर्य नगर के पास पहुंची, जहां एक महिला बैग लेकर खड़ी थी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.446 किग्रा. गांजा बरामद हुआ। इस पर टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपना नाम-पता आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत मुकुंदपुर निवासी परमजीत कौर पत्नी स्व. रंजीत सिंह बताया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल देवेंद्र पांडेय, राजेश भट्ट, दीवान बोरा, महिला कांस्टेबल वंदना शामिल रहे।

More From Author

चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए

नाबालिक लड़की को बरामद करती पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार