वाहनों के फिटनेस प्रकरण को लेकर ट्रक व बस एसोसिएशन मुखर, मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से मिलकर निकालेंगे समाधान

Spread the love

 

रुद्रपुर। प्रदेश में वाहनों के फिटनेस को प्राइवेट किये जाने को लेकर प्रदेशभर के ट्रक व बस एसोसिएशन के लोग मुखर हो गए हैं। जिसको लेकर रुद्रपुर में ट्रक व बस एसोसिएशन एवं ट्रांसपोटर्स द्वारा एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें ट्रांसपोटर्स को होने वाली समस्याओं और फिटनेस के प्राइवेट किये जाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सभी ने अपनी अपनी बात रखी। बैठक में फिटनेस प्रकरण को लेकर प्रशासन, मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री व परिवहन सचिव से मिलकर हल निकालने की बात कही गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व जो सिस्टम चालू था, उसे ही लागू रखा जाये। वाहन के फिटनेस का प्राइवेट किया जाना ट्रांसपोटर्स के हित में नहीं है। सरकार व शासन को इस पर ध्यान केंद्रित कर ट्रांसपोटर्स को सहूलियत देनी चाहिए। इस दौरान सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान निकालने की बात कही। कहा कि वह पहले मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री व परिवहन सचिव से मिलकर हल निकालेंगे और हाईकोर्ट की भी शरण लेंगे और जरुरत पड़ी तो चक्का जाम का भी प्रयास रहेगा।

More From Author

रुद्रपुर । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी आपत्तियां लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया

क्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात  महासभा की मांगों पर एक साथ कई अहम घोषणाएं  रिंग रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने का प्रस्ताव जाएगा शासन को  दक्ष चौक का नाम भी बदलेगा, क्षत्रीय समाज के लिए कम्युनिटी हॉल बनाने का ऐलान

रुद्रपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

रुद्रपुर में हुआ चोरी का खुलासा सहायक पुलिस अधीक्षक ने पूरी घटना का किया खुलासा

चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *