खटीमा महाविद्यालय में हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

– एच.एन.बी. पी.जी. कॉलेज खटीमा के पर्यवारण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “नो सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान” की थीम पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन पी.जी. ब्लॉक के लॉन में किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ0 आर. एस. नेगी ने “नो सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान” के उद्देश्यों एवं उपादेयता पर उदबोधन दिया। कार्यक्रम के सचिव डॉ0 आशीष कुमार उपाध्याय ने पर्यावरण प्रकोष्ठ के तहत होने वाले तमाम आयोजनों की जानकारी दी।
पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ0 शांति चंद (हिंदी विभाग) और डॉ0 संध्या भट्ट (भौतिकी विभाग) रही।
पोस्टर प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान-प्रतिभा झा (एम.ए. तृतीय सेमस्टर इतिहास)
द्वितीय स्थान- भावना उपाध्याय (बी.एस- सी. प्रथम सेमेस्टर)
तृतीय स्थान – स्वाति राना (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर-राजनीति विज्ञान)
इसके अतिरिक्त प्रियंका अग्रवाल एवं योगेश कश्यप ने क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रशान्त जोशी (इतिहास विभाग) ने किया।
इस अवसर पर डॉ0 गुरेन्द्र सिंह, डॉ0 धीरज बिनवाल, श्री अमन मंडल, श्री लक्ष्मण सिंह बोहरा, शहबाज, कोमल चंद, अंजलि जोशी, भावना उपाध्याय, पायल, कोमल भट्ट, अमनदीप कौर, महिमा खाती, यशोदा आदि मौजूद रहे।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

हिमाचल से गायब हुआ डबल इंजन की सरकार का डिब्बाः शर्मा

जबरन धर्मांतरण कराने वालों पर होगी कार्यवाई, प्रदेश सरकार ने महिलाओं का सदैव किया सम्मान -वीरेंद्र बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *