छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित न होने से खफा अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका

Spread the love

काशीपुर। छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने से खफा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। परिषद के विभाग सह संयोजक करन भारद्वाज ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं जिसको लेकर अभाविप पूरे प्रदेश भर में चुनाव बहाल की मांग कर रही है। महाविद्यालय में अनेकों प्रकार की समस्या उत्पन्न होने से महाविद्यालय प्रतिनिधित्व न होने पर समस्या का निवारण ठीक प्रकार से नहीं हो पा रहा है, इसलिए छात्र संघ चुनाव होना बहुत महत्वपूर्ण है। कुलपति का पुतला फूंकने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री को प्रभारी प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया और चेतावनी दी गई कि दो दिन के भीतर तिथि घोषित न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य रहेगा। इस दौरान जिला संगठन मंत्री केशव बिजलवान, अंशु पाल, मानस सिंघल, कोमल मंडल, साक्षी पांडे, आकांक्षा कश्यप, प्राची सारस्वत, आयुष बिश्नोई, अमन पाल, अमरजीत सिंह, निशांत दीक्षित, अनमोल गुप्ता, नीरज ठाकुर, शिवम चौधरी आदि थे।

More From Author

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

करीब दो वर्ष से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने चरस के साथ एक चरस तस्कर को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *