साले ने नहीं दी किश्त, एजेंटों ने जीजा से की मारपीट

Spread the love
साले ने नहीं दी किश्त, एजेंटों ने जीजा से की मारपीट
साले ने बाइक की किश्त जमा नहीं की तो बैंक एजेंटों ने उसके जीजा के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि सोने की अंगूठी भी छीनकर ले गए। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

झबरेड़ा के कुलदीप सिंह का रुड़की स्थित जादूगर रोड पर कार्यालय है। शुक्रवार को वह कार्यालय पर बैठे थे। तभी कुछ लोग आए और खुद को बैंक एजेंट बताया। बताया कि उनके साले ने किश्तों पर बाइक ले रखी है, लेकिन अभी तक किश्त जमा नहीं की है। इस पर उन्होंने किश्त की रकम देने की बात कही। उक्त लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उक्त लोग सोने की अंगूठी छीनकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। संवाद

More From Author

. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।

रूद्रपुर । ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि एसडीओ अनु मदान के नेतृत्व में पहुंची टीम को बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी लोगों के समर्थन में विभागीय अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए

Dehradun: सीएम धामी ने ‘अपणि सरकार’ मोबाइल एप किया लांच, अब मोबाइल पर मिलेंगी 427 सेवाएं

पढ़िए यहाँ ..पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, चोरी करने घर में घुसे चार बदमाशों ने की दरिंदगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *