देखिए वीडियो… यहां युवक ने अपनी पत्नी को दिया तोहफा,56 हजार 10 के सिक्को से दिलवाई स्कूटी

पढ़े.. यहां युवक ने अपनी पत्नी को दिया तोहफा,56 हजार 10 के सिक्को से दिलवाई स्कूटी

 

राजीव गौड़ रुद्रपुर उधम सिंह नगर के एक युवक ने अपनी पत्नी इच्छा पूरी करने के लिए ऐसा कुछ किया जो कि क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बन गया. युवक ने अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए खूनपसीने की कमाई से ऐसा धान इकठ्ठा किया जो आज ये वायरल हो गया है। युवक बीते धनतेरस पर स्कूटी लेने के लिए 56,000 रुपये के सिक्के लेकर वाहन कंपनी के शोरूम में पहुंच गया। थैले में भरे 10-10 रुपये के 5600 सिक्के देखकर शोरूम के कर्मचारी हैरान हो गए.जो कि अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही है.आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के मुख्यालय का मोहल्ला शिवनगर निवासी आकाश गुम्बर पुत्र प्रीतम दास गुम्बर कोल्डड्रिंक की एजेंसी चलाते हैं.इनकी पत्नी की इच्छा थी की वह एक स्कूटी लें जिससे धनतेरस पर उन्होंने एक स्कूटी खरीदी है.इसके लिए उन्होंने लंबे समय से 10 10 रुपये के सिक्के इकट्ठा करके रखे थे अपनी एजेंसी में काम करने वाले एक कर्मचारी को उन्होंने सिक्कों से भरा थैला देकर स्कूटी खरीदने के लिए भेजा था.जो कि मौजूद कर्मचारियों ने इस पूरी मामले कि वीडियो बना ली जो कि अब खूब जम कर वायरल हो रही है. ये वीडियो बीते धनतेरस की है. अब लोग इस वीडियो को वायरल कर खूब तरहं तरहं के मचे ले रहें हैं।संजय टीवीएस एजेंसी के विनोद गक्खड़ ने बताया कि यह सिक्के गिनने में कई कर्मचारियों को करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद स्कूटी फाइनेंस कर दी गई। यह मामला बाजार में चर्चा का विषय बना रहा ।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

इंस्टाग्राम आईडी पर अनर्गल पोस्ट डालकर अभद्र कमेंट करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

हिमांचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हिमांचल प्रदेश में जनसभाओं को करेंगे संबोधित !