विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैम्प में किया सार्वजनिक श्री श्री काली पूजा का शुभारंभ

राजीव गौड़ रुद्रपुर। सार्वजनिक श्री श्री काली पूजा कमेटी द्वारा ट्रांजिट कैम्प में आयोजित काली पूजा एव सांस्कृतिक कार्यक्रम का क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने काली माई का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। वही कमेटी पदाधिकारियो द्वारा विधायक शिव अरोरा को माँ काली का चित्र भेट कर समान्नित किया गया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा यह मेरा सौभाग्य है काली माई की पूजा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ निश्चित रूप से काली माई की कृपा से विधायक के रूप में आपकी सेवा करने का अवसर मिला है और यही प्रेरणा से क्षेत्र के विकास के लिये जनता को बेहतर सुविधा के लिये निरन्तर कार्य करते रहेंगे। विधायक ने कहा काली माई के आशीर्वाद से रुद्रपुर की सेवा करने का अवसर मिला है आप सभी के सहयोग से बेहतर रुद्रपुर बनाने के लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। विधायक शिव अरोरा ने कमेटी द्वारा आयोजित भव्य सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों आनंद लिया एव आयोजन की सराहना की। विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जायेगी एव ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और समाज को मजबूत बनाते हैं निश्चित रूप से यही काली पूजा की दिव्यता भव्यता से ही अतंर मन को सुख शांति की अनुभूति होती है। विधायक शिव अरोरा ने सार्वजनिक श्री श्री काली पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारियों को सुंदर आयोजन के लिये बधाई दी।इस दौरान महेश राय ,अजीत शाह, प्रभात स्वर्णकार ,मोनू निषाद (पार्षद ),सुशील मंडल (पार्षद), बाबू सरदार, कार्तिक चक्रवर्ती, संजय चक्रवर्ती, सुदान राय ,विजय डे ,शंकर विश्वास, अंकित दास, शुभम दास, सुबीर दास ,तपन चक्रवर्ती, भगीरथ शाह ,राहुल बर्मन , दुलाल बर्मन, शुभम स्वर्णकार आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

कनकपुर गोपाल नगर श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे – सुब्रत कुमार विश्वास

मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये