रुद्रपुर जिला जजी में जूनियर अधिवक्ताओं के चैंबर का शिलान्यास

राजीव गौड़ रुद्रपुर शहर स्थित जिला जजी परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा की आज नींव रखी गई है। जिसके तहत जिला न्यायालय परिसर में 1 करोड़ की लगात से जूनियर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स का निर्माण किया जायेगा। वहीं शहर विधायक शिव अरोरा द्वारा विधायक निधि के तहत 23 लाख रुपये की धनराशि से अधिवक्ताओं के लिए टीन शैड निर्माण का भी शिलान्यास किया गया।

बता दें पूर्व में एक कार्यक्रम में दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर के निर्माण की घोषणा की थी, जिसके तहत घोषणा के अंतर्गत 1 करोड़ की लागत से जूनियर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिसमें अति विशिष्ठ अतिथि के रुप में जिला न्यायधीश प्रेम सिंह खिमाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे व जिला बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुंवर सिंह मौजूद रहे। वहीं शहर के विधायक शिव अरोरा द्वारा विधायक निधि से 23 लाख रुपये की धनराशि से अधिवक्ताओं के लिए टीन शैड निर्माण कार्य का भी शिलान्यास जिला न्यायधीश प्रेम सिंह खिमाल द्वारा किया गया। जिसमें अतिथि के रुप में विधायक शिव अरोरा व जिलाधिकारी युगल किशोर पंत मौजूद रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने सभी आगंतुकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

बड़ी खबर: केदारनाथ जा रहा हैलीकॉप्टर हुआ क्रेश, हादसे में 6 की मौत, राहत कार्य जारी

रूद्रपुर पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले अधिकारियों से ली विकास कार्यों की जानकारी