मनमोहन सक्सेना को प्रदेश सरकार द्वारा उधमसिंहनगर जिला योजना समिति का सदस्य नामित करने पर हुआ स्वागत

राजीव गौड़ रुद्रपुर/किच्छा:- वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन सक्सेना को प्रदेश सरकार द्वारा उधमसिंहनगर जिला योजना समिति का सदस्य नामित करने पर आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया!

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले मनमोहन सक्सेना पार्टी के विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए विगत विधानसभा चुनाव में विधानसभा संयोजक का बखूबी निर्वहन किया, पार्टी के प्रति निस्वार्थ सेवा व समर्पण को देखते हुए पार्टी ने मनमोहन सक्सेना को उधमसिंहनगर जिला योजना समिति का सदस्य बनाया है! मनमोहन सक्सेना को जिला योजना समिति का सदस्य बनने से युवाओ में खास उत्साह देखने को मिल रहा है!पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मनमोहन को बधाई देते हुए अपनी ऊर्जा जनता की सेवा में लगाने की शुभकामनाएं दी !

मनमोहन सक्सेना ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता पर पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका बखूबी निर्वहन करुंगा, जिला योजना सदस्य बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार जताया !

कार्यक्रम में कुन्दनलाल खुराना, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप अरोरा, धर्मराज जायसवाल, प्रकाश पंत, महेंद्र पाल, सुरेंद्र चौधरी, देवेंद्र शर्मा, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, राकेश गुप्ता, नितिन फुटेला, धनीराम, रज्जी कोली, मुकेश कोली, सुभाष तनेजा, प्रमोद ठुकराल, भूपेंद्र पाठक, विनोद कोली, नितिन बाल्मीकि, सचिन बाल्मीकि, उमेश पाल तातिर अहमद समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे!

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

पुलिस ने 1 लाख के इनामी खनन माफिया जफर को किया गिरफ्तार

दैनिक हॉक के संपादक पुष्कर राज कपूर के निधन पर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि