मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ISBT देहरादून का औचक निरीक्षण किया

Spread the love

Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज त्योहारी सीजन के मद्देनजर ISBT देहरादून का औचक निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों, टिकट बुकिंग काउंटर एवं कैंटीन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत भी की। ISBT में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि स्वच्छता व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो संबंधित अधिकारियों एवं जो कंपनी इस व्यवस्था को देख रही है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ISBT पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कि जाए एवं शौचालयों में स्वच्छता एवं पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही ISBT का दुबारा निरीक्षण किया जाएगा। यदि तब तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं पाई गई तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने टिकट बुकिंग काउंटर के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि ISBT से विभिन्न क्षेत्रों के लिए जाने वाली बसों के रवाना होने से पहले अनाउंसमेंट की समुचित व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जल्द ही परिवहन विभाग की बैठक ली जाएगी और अन्य बस अड्डों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ISBT के आस-पास अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ISBT के आसपास सौंदर्यीकरण भी किया जाए साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए की ISBT पर लगे सभी CCTV कैमरे हमेशा चालू रहें। त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

खौफनाक वारदात : घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए बदमाश देखिए वीडियो

महाऋषि वाल्मीकि महाराज की शोभायात्रा में हुए शामिल क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *