खौफनाक वारदात : घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए बदमाश देखिए वीडियो

Spread the love

काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुड़व में बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर एक व्यवसाई महल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी सुबह 8:00 बजे करीब दो बाइक सवार खनन से जुड़े व्यवसाई के घर में घुस कर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमें खनन व्यवसाई की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा, टीमें गठित कर मामले की जांच में जुट गया यह सारी घटना घर के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बाइक पर दो बदमाश हाथ में तमंचा लेकर घर में घुसे घुसकर हत्या कांड की घटना को अंजाम देते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं क्षेत्र में लगातार बढ़ते गोलीकांड के मामले आने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस पूरे घटनाक्रम में कनाडा के एक व्यक्ति का लिप्त होना बताया जा रहा है जोकि पूर्व में भी मृतक मृतक महल सिंह को सिगनल ऐप द्वारा फोन करके धमकी दे चुका था बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का एक स्टोन क्रेशर में पूर्व में हिस्सा था जिसको लेकर इनका आपसी विवाद चल रहा था जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया

 

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित योजनाओं का होगा सामाजिक अंकेक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ISBT देहरादून का औचक निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *