पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो का रामनगर डिपो में विलय करने पर जताई नाराजगी

जुगनू खान काशीपुर। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो का रामनगर डिपो में विलय करने पर नाराजगी जताई। कहा कि किसी भी दशा में काशीपुर डिपो का रामनगर डिपो में विलय नहीं होने दिया जाएगा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पूर्व विधायक चीमा ने कहा कि काशीपुर डिपो की स्थापना वर्ष 1982 में की गई थी। वर्तमान में डिपो से 56 बसें संचालित हो रही हैं। कहा कि शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए डिपो को मुरादाबाद रोड पर फोर लाइन बाईपास के पास स्थानांतरित किए जाने के लिए कई बार सरकार के सामने मामले को रखकर प्रयास किए गए। लेकिन खेद का विषय है कि सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। परिवहन मंत्री द्वारा डिपो के विलय के आदेश पर रोक लगाने के बावजूद विभाग इसकी अनदेखी कर रहा है। और अभी तक इस आदेश को निरस्त नहीं किया गया है। पूर्व विधायक ने काशीपुर डिपो के वजूद को यथावत रखे जाने तथा डिपो को मुरादाबाद रोड पर फोर लाइन बाईपास के पास स्थानांतरित किए जाने की मांग की।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

भाईचारा एकता मंच का सदस्यता अभियान जारी

गौतम अस्पताल द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर