भगवान वाल्मीकि जयंती पर गांधी कालोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भगवान बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ किया

  • राजीव गौड़ रूद्रपुर। भगवान वाल्मीकि जयंती पर गांधी कालोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भगवान बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को कमेटी द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने श्री राम के जीवन से जुड़ा महाकाव्य लिखकर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। उनके द्वारा रचित रामायण मर्यादित समाज व आत्म संयम , परिवार व समाज निर्माण आदि की शिक्षा देता है। राम चरित्र मानस श्री राम के जीवन का महाकाव्य है। महर्षि वाल्मीकि जी ने सारे संसार के लिए युगों-युगों तक की मानव संस्कृति की स्थापना की है। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बंटी राजोरिया, महामंत्री ज्ञान , उपाध्यक्ष संजय राठौर,शिवा बेनवाल, अंकित हाड़ोत्रा, युवराज, सुरेन्द्र सिलेलान, विनोद मारोठिया,गोलू देवल ,रोहित वाल्मीकि, रंजीत, बंटी कोली आदि लोग उपस्थित थे

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

केला खेड़ा पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार

मीना शर्मा ने भूतबंगला पहुंच महर्षि बाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर महर्षि बाल्मीकि को नमन किया