काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 8 चेकों का किया वितरण

Spread the love

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त 8 चेकों का वितरण किया। श्री चीमा ने बताया कि इन लाभान्वितों में से एक विधवा महिला को उसके पति के देहांत होने पर बच्चों की आजीविका हेतु 20 हजार रूपये, ग्राम पैगा के 4 परिवार जिनकी रिहायशी झोपड़ियां आग लगने से जल चुकी थीं उनको दस-दस हजार रूपये प्रति परिवार के कुल नब्बे हजार रूपये की आर्थिक सहायता के चेक दिये गये हैं। लाभान्वित लोगों में सुनीता देवी, बीना देवी, रामजी सिंह, सुदर्शन पुरी, बीरवती, गुड्डू, गोविन्दा एवं हरज्ञान हैं। विधायक चीमा ने कहा कि जरूरतमं परिवार को आर्थिक तंगी के समय जो भी राशि मिल जाये उससे उसको थोड़ा सहारा जरूर मिलता है। ऐसे लोगों को सरकार के स्तर से मिलने वाली हरसम्भव सहायता दिलाये जाने हेतु उनका प्रयास जारी रहेगा।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

कलेरिएंट आईजीएल स्पेशलिटी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ,परिसर के अति संवेदनशील मेथेनॉल स्टोरेज एरिया में आपातकालीन प्लान का अभ्यास किया गया

केला खेड़ा पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *