जसपुर कोतवाल को डीजीपी ने किया निलंबित,जानिए क्या है कारण पहले थे किच्छा कोतवाल

उधम सिंह नगर। जसपुर लगातार विवादो में रहने वाले तत्कालीन जसपुर कोतवाल अशोक कुमार का हुआ निलंबन शोषण का आरोप लगने के बाद आज राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जनपद ऊधमसिंहनगर के जसपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है साथ ही इस पूरे मामले की जांच के आदेश भी डीजीपी अशोक कुमार ने दे दिये हैं….

 

हम आपको बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर आज एक युवती ने DGP अशोक कुमार से PHQ में मुलाकात कर जसपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पर खुद का यौन शोषण करने का आरोप लगाया था,जिसके बाद इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए DGP ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है….

 

उधर सूत्रों की माने तो इस पूरे मामले में लगभग 1:30 मिनट का एक वीडियो भी जांच के दायरे में है,जिसमें प्रभारी निरीक्षक जसपुर अशोक कुमार और महिला साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं….अशोक कुमार मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रहने वाले हैं….गौरतलब है कि कोतवाल अशोक कुमार शिकायत के बाद ही किच्छा प्रभारी निरीक्षक के पद से हटाए गए थे और जसपुर कोतवाली भेजे गए थे।

( नक़ल )

More From Author

रुद्रपुर की प्रमुख रामलीला में ताड़का का रूप देखकर दर्शक रह गए दंग,देखिए झलकियां 

रुद्रपुर स्टेडियम में बैडमिन्टन प्रतियोगिता में पहुंचे डीएम युगल पंत