यहां पार्षद की गिरफ्तारी के बाद चौकी इंचार्ज को हटाने पर अड़े, एसपी आफिस में धरने पर बैठे भाजपाई क्या है पूरा मामला जानिए

Spread the love

भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी से रोषित भाजपाइयों समेत अन्य पार्षद कटोराताल चौकी इंचार्ज के ट्रांसफर की मांग को लेकर एसपी कार्यालय में धरने पर बैठे

 

काशीपुर। देर रात शराब पीकर हुड़दंग मचाने की सूचना पर पुलिस ने भाजपा पार्षद समेत 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 12 बाइक भी कब्जे में लेकर सीज कर दीं। सभी का धारा 151 के तहत चालान किया गया है। उधर, भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी से रोषित भाजपाईयों समेत अन्य पार्षद कटोराताल चौकी इंचार्ज के ट्रांस्फर की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये। जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात कटोराताल चौकी पुलिस को सूचना मिली कि गुरूद्वारा के पीछे ईदगाह रोड पर कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भारी भीड़ देख उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर एसएसआई प्रदीप मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे मौहल्ला कानूनगोयान निवासी भाजपा पार्षद सुरेश सैनी, फरहान मलिक, सन्नी सागर, आयुष, आवास विकास निवासी अनूप सिंह, गौरव सिंह, आम्रपानी कालोनी निवासी अनुराग, कानूनगोयान निवासी आशीष, धर्मेन्द्र, मोहित, राहुल, दीपक ठाकुर, सांई बिहार निवासी हर्ष वर्मा, रॉयल सिटी निवासी अभिनव राव, काली मंदिर निवासी मोहित ठाकुर, डा. लाइन निवासी मानवेन्द्र सिंह, लाहोरियान निवासी संदीप, पुष्प विहार कालोनी निवासी मोहित अग्रवाल, दीपक ठाकुर, दुर्गा कालोनी निवासी सोनू शर्मा, सुभाष नगर निवासी अनुभव गोयल को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। बताते हैं कि इस दौरान भाजपा पार्षद ने कोतवाली में एसएसआई प्रदीप मिश्रा के साथ भी अभ्रदता की। पुलिस ने सभी का धारा 151 के तहत चालान कर दिया। वहीं मौके पर मिली 12 बाइकों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। उधर भाजपा पार्षद समेत अन्य लोगों की गिरफ्तार से नाराज मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, दीपक बाली, मोहन बिष्ट, समेत पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, नजमी अंसारी, सादिक हुसैन, शाह आलम, वैशाली गुप्ता, विजय बॉकी समेत लवीश अरोरा, राजकुमार सेठी, पुष्कर बिष्ट, रजत सिद्धू समेत दर्जनों लोग एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये। आरोप लगाया कि पुलिस ने द्वेष भावना से कार्रवाई की है। कटोराताल चौकी इंचार्ज को संस्पेंड करने की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। एसपी चन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को शराब पीकर हुड़दंग मचाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में भी शराब पीने की पुष्टि हुई है। वहीं एसपी ने बताया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति के पास से लाईसेंसी पिस्टल समेत 6 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस उक्त पिस्टल के लाईसेंस को निरस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी। एसपी चन्द्रमोहन सिंह ने कहा कि यदि एसआई नवीन बुधानी द्वारा अभ्रदता की गई है तो पुलिस उसकी भी जांच करायेगी। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने धरने पर बैठे लोगों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपाई चौकी इंचार्ज का ट्रांस्फर कराने की मांग पर डटे रहे। बाद में एसपी चन्द्रमोहन सिंह द्वारा कटोराताल चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी को एसपी कार्यालय के अटैच किये जाने का आश्वासन देने के बाद भाजपाईयों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

विधायक शिव अरोरा ने ई रिक्शा चालको की समस्या को लेकर एडिशनल एसपी व यातयात अधिकारियों के साथ की बैठक

सोबाजी में दिखाया युवक ने फेसबुक पर तमंचा,अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *