पुलिस ने किया कच्ची शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़

उधम सिंह नगर दिनेशपुर पुलिस नशे के खिलाफ हुआ सख्त दिनेशपुर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाने वालो के विरुद्ध छापेमारी करके 100 लीटर अवैध शराब ,शराब बनाने के उपकरण बरामद कर करीब 5000 लीटर लहन किया नष्ट किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम उदयनगर मे धान के खेतो से आगे नाले मे झाडियो के बीच अवैध शराब बनाये जाने की सूचना पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी तो मौके से *अभियुक्त भरत सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी उदय नगर थाना दिनेशपुर जिला उधमसिंह नगर* पुलिस टीम को देखकर नाला कूदकर झाडियो का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा , मौके से करीब 100 लीटर अवैध शराब खाम व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये तथा करीब 5000 लीटर लहन को नाले मे बहाकर नष्ट किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO-152/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है ।

 

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

देखिए.. रुद्रपुर में हुआ रात 12 बजे दर्दनाक सड़क हादसा, ड्राइवर फंसा ट्रक में

सीएम धामी ने किया रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण के लिए जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. के संयुक्त अभियान दल फ्लैग ऑफ