भारत विकास परिषद शाखा शहीद ऊधम सिंह के तत्वावधान में आज दो वर्गों में नगर के अधिकांश विद्यालयों में भारत को जानो लिखित परीक्षा आयोजित की गई

Spread the love

भारत विकास परिषद शाखा शहीद ऊधम सिंह के तत्वावधान में आज दो वर्गों में नगर के अधिकांश विद्यालयों में भारत को जानो लिखित परीक्षा आयोजित की गई जिसमें दोनों वर्गों में हजारों बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के संयोजक रवि सिदाना ने बताया की आज 13 विद्यालयों के लगभग 3,500 छात्र छात्राओं ने दो वर्गों में लिखित परीक्षा दी। जिसमें धर्म संस्कृति, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीति, संविधान, विज्ञान, एवं अन्य विविध विषयों पर सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र बच्चों को दिया गया था।
शाखा अध्यक्ष नितिन भल्ला ने बताया कि यह प्रतियोगिता शाखा,प्रांत, रीजन एवं राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाती है, आज की लिखित परीक्षा के बाद प्रत्येक विद्यालय से दोनों वर्गों के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त 2 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी अगले प्रश्नोत्तरी राउंड में भाग लेंगे जिस के विजेता प्रांत की प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगे।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नितिन भल्ला , सचिव सुनील ठकराल , कोषाध्यक्ष विनय बंसल तथा महिला संयोजिका पलक ढल्ला के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम पिछले डेढ़ माह से इस प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी में लगी थी।

आज की परीक्षा मे मुख्य रुप से उपसचिव विकास गुंबर, सेवा संयोजक अमित जिंदल, नितिन खंडेलवाल, अजय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राजन राठौड़, समित गाबा, अमित वर्मा, रमन अरोरा, अभिषेक भल्ला, निशांत ढल्ला, विनय बत्रा, वैभव बत्रा, श्रीमती वीनू भल्ला, श्रीमती शालिनी ठुकराल, श्रीमती शिखा अरोरा ने सहयोग दिया।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

परचून की दुकान में हुई चोरी का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज ने नए सत्र के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *