पूर्व विधायक ठुकराल ने किया जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा का स्वागत

Spread the love

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बीती शाम शहर और आस पास के कई स्थानों पर जन्माष्टमी के कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया कई जगह उन्होंने कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूर्व विधायक ठुकराल ने कौशल्या एंक्लेव में जन्माष्टमी महोत्सव में प्रतिभाग एवं जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की और सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए सुख समृ(ि की कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल का आयोजकों ने जोरदार स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अंगवस्त्र ओढ़ाया

। इस अवसर श्री ठुकराल ने कहा जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष श्रद्धा भाव और धूमधाम से मनाया जाता है ठुकराल ने कहा कि धार्मिक पर्व हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। धार्मिक पर्वो के पीछे कोई न कोई संदेश छिपा होता है। आज युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से विमुख होकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर भाग रही है। हमें युवा पीढ़ी को पाश्चात्य के अंधानुकरण से रोकना होगा। धर्म की राह चलकर ही हम अपनी संस्कृति को बचा सकते हैं। इस दौरान संजय ठुकराल,प्रमोद शर्मा, विपिन शर्मा बिट्टू , दिनेश बम ललित दुमका, पूरन सिंह ,राम सिंह, विनोद गोस्वामी शुभम सक्सेना हेमेंद्र गंगवार, अशोक गिरी, पूरन चंद ,आलोक राय, रोहित पांडे ,धीरज गोस्वामी, कमल जोशी, कीर्ति जोशी, शिवव्रत, संदीप शर्मा,

बंटी कोली ,विशाल मेहरा आदि लोग उपस्थित थे

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आयोजित शोभायात्रा में शमिल हुए विधायक शिव अरोरा, क्षेत्रवासियों को दी कॄष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

राजधानी देहरादून पुलिस लाइन कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में डीजीपी से नाराज हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ,मोमबत्ती को लेकर देखिये vedio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *