देखिए.. रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की तिरंगा यात्रा उमड़ा जनसैलाब ठुकराल ने दिखाई अपनी ताकत

Spread the love

रूद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल तिरंगा यात्रा के संयोजक संजय ठुकराल के नेतृत्व में गाँधी पार्क से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । तिरंगा यात्रा गाँधी पार्क से आरंभ होकर बाटा चौक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक , पाँच मंदिर विधवानी मार्केट होते हुए राष्ट्र गान के उपरांत गाँधी पार्क राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष तिरंगा यात्रा का समापन हुआ l तिरंगा यात्रा में

 

सेकडों लोग वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के जयकारे लगाते हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति भावना से

ओतप्रोत दिखाई दिये l

तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान का प्रतीक है इसी तिरंगे को हाथों में थाम आजादी के आंदोलन में देश के महान स्वतन्त्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों ने अंग्रेजो को देश छोङने पर मजबूर कर दिया l

वहीं संजय ठुकराल ने अपने संबोधन में कहा की माँ भारती की रक्षा हेतु आजादी के दीवानों ने तिरंगे को थामे अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर दिया l और माँ भारती के चरणों में अपना जीवन समर्पित कर दिया l उन्होंने कहा कि रूस – युक्रेन युद्ध के आरंभ के दौरान पूरी दुनिया ने तिरंगे की ताकत को देखा और तिरंगे को थामकर भारत ही नहीं अन्य कई देशों के नागरिकों ने सुरक्षित युक्रेन बॉर्डर पार किया l उन्होंने कहा की आजादी के इस 75 वें वर्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है देश के नागरिक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरा रहे हैं l तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा रूद्रपुर माँ भारती के जयघोषों से गुंजयमान रहा। इस दौरान वंदेमातरम् ग्रुप के संजय आर्य, ठाकुर जगदीश सिंह, हरीश जल्होत्रा, विपिन शर्मा बिट्टू, आशीष छाबड़ा,जसविंदर सिंह खरबंदा,हरविंदर सिंह हरजी विजय फुटेला, गौरव आहुजा, आकाश अरोरा, मनीष ठुकराल, ठुकराल, ,राजीव गंगवार, सुनील चुघ, संजय आर्या, महेंद्र आर्या, पार्षद प्रमोद शर्मा, पार्षद भुवन गुप्ता, पार्षद रंजीत सागर, पूर्व सभासद गुरदीप सिंह,विक्की मुंजाल, आशु मिड्ढ़ा

गोविंद राय, गणेश राय, सतनाम सिंह देवकरन गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, जितेंद्र यादव, जितेंद्र चौधरी, बंटी कोली, गोविंद सहनी ,त्रिलोचन सिंह, अवधेश शर्मा, नंद लाल, राम अवतार राजपूत, महाराज सिंह यादव, अमर वर्मा, सूरज यादव, देवी दयाल,विााल, रोहित, धीरज, नरेंद्र कुमार, रिचा, मीनाक्षी, सर्वेश, कमलेश, मता देवी,प्रीति, जशोदी, तारावती, जगदीश आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची।

सीएम धामी ने विभीषिका सेनानियों को किया सम्मानित कहा देश विभाजन के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता

सीएम धामी ने 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *