उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षक आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षक आयोग के सदस्य एवं जिला प्रभारी दीपक गुलाटी ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान क्षेत्र में बाल तस्करी, नशामुक्ति, बाल मित्र थाना, भिक्षावृत्ति जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रभारी दीपक गुलाटी ने कहा कि क्षेत्र में बाल तस्करी, भिक्षावृत्ति व नशे के खिलाफ विस्तृत अभियान चलाकर कार्यवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने बाल मित्र थाना बनाने को लेकर भी बात की। वहां पर बाल अधिकार संरक्षक आयोग के सलाहकार राजेंद्र मलिक, राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयोग के सदस्य विनोद कपडवांन, सुमन राय, विशाल मिश्रा, जयभारत सिंह, मनोज कत्याल, सुनीता रतूड़ी समेत पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

चोर गिरोह का पर्दाफाश, 50 ग्राम सोने के साथ मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

SSP dalip Singh Kumar ने वाहन चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे युवक के गिरफ्तार होने के बाद क्या चोरी का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *