पढ़िए..रुद्रपुर के बंगाली कालोनी वासियों का क्यों फूटा गुस्सा जब किया एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन..पूरी खबर 

Spread the love

रुद्रपुर उधम सिंह नगर जिले के कप्तान मंजूनाथ टीसी के दफ्तर पहुंचे बंगाली कालोनी के लोग,एसएसपी दफ्तर में लोगो ने जोरदार प्रर्दशन किया और न्याय करो की मांग को लेकर एसपी क्राइम को ज्ञापन सोपा।आपको बता दे की रुद्रपुर के बागली कालोनी के एक नाबालिग को पुलिस ने जेल भेज दिया है।उस पर यह आरोप था की राजेश नाम के नाबालिग लड़के ने एक घर में तोड़फोड़ की है एवम मोबाइल चोरी करने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

वही एसएसपी दफ्तर ज्ञापन देने पहुंचे लोगो ने पुलिस पर यह आरोप लगाया है पुलिस ने की बिना कुछ जांच किए साथ गांठ कर कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा मिलकर उस नाबालिग लड़का राजेश को जेल भेज दिया है । उनका कहना था की यह कार्यवाही सरासर गलत है जिसका विरोध आज किया जा रहा है ।आपको बता दे बीती रात इस बात को लेकर मोहल्ले के कालोनीवासी सड़को पर उतर गए थे जिसमे उन लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया और एक ही मांग कर रहे की उसको बिना जुर्म किए पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसे रिहा करो।पुलिस की माने तो आज एसपी क्राइम अभय प्रताप ने जानकारी दी की इन सभी लोगो से शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही है और उन्होंने कहा की इन की तरफ से ज्ञापन मिला है । ज्ञापन के आधार जांच कर जो तथ्य सामने आयेंगे उस पर कार्यवाही की जाएगी।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

पढ़िए..चार महिला दरोगा के हुए ट्रांसफर,रुद्रपुर खटीमा,किच्छा काशीपुर की मिली जिम्मेदारी

पढ़े..यूपी और उत्तराखंड पुलिस की कार्यवाही से लूट का आरोपी यहां से हुआ गिरफ्तार ,यह घटना को दिया था अंजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *