जिलाध्यक्ष बनने पर विवेक सक्सेना का नगर निगम रूद्रपुर में जोरदार स्वागत

Spread the love

RAJEEV GOUR रूद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर विवेक सक्सेना का नगर निगम प्रांगण में जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। मेयर रामपाल सिंह की अगुवाई में भाजपाईयों ने विवेक सक्सेना को पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि विवेक सक्सेना को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी हाईकमान ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया है। जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना जमीन से जुड़े नेता हैं उन्होंने पिछले कई वर्षों से पार्टी को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायी है। श्री सक्सेना ने पिछले विधानसभा चुनाव, लोकसभा, नगर निगम चुनाव, पंचायत चुनावों में अपनी जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन करते हुए पार्टी को जीत दिलाने में अपना बड़ा योगदान दिया। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करने की कार्यशैली की वजह से ही उन्हें जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। मेयर रामपाल ने कहा कि विवेक सक्सेना के जिलाध्यक्ष बनने से जिले में भाजपा और मजबूत होगी और पार्टी को इसका लाभ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने स्वागत के लिए पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो आदेश दिया है उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी में निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता भी आगे चलकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। भाजपा है में परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है। इसी लिए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिले में पार्टी को और मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता, राजेन्द्र श्रीधर, चंद्रसेन कोली, पार्षद विधान राय, निमित शर्मा, रामकिशन कोली, सुशील चौहान, प्रमोद शर्मा, सन्तोष पाल, बबलू सागर, भुवन गुप्ता, शैलेन्द्र रावत,अम्बर सिंह विनय विश्वास, डॉ राकेश सिंह, अमलेश कोली, राजेश जग्गा, मनोज गुप्ता, आदि मौजूद थे।

More From Author

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत ग्राम बागवाला तहसील रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में निर्माणाधीन 1872 ई0डब्लू0एस0 आवासों हेतु पंजीकृत लाभार्थियो ंकी ऑनलाइन लाटरी  प्रातः

टुबड़ी पूजा के लिए बनेंगे स्थाई घाटः विकास शर्मा  टुबड़ी पूजा के लिए महापौर ने किया घाटों का निरीक्षण -पूजा के लिए सभी व्यवस्थायें पूर्ण करने के दिये निर्देश

स्टेपिंग स्टोन मॉडर्न पब्लिक स्कूल द्वारा *नन्ही उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ,युवतियों पर हो रहे अत्याचार पर कार्यक्रम किया आयोजित

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद ललित मिगलानी ने आदिवासी संघर्षशील महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *