साइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज

Spread the love

JUGNU KHAN काशीपुर। साइकिल चोरी करते युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले किये जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नगर के मौहल्ला कटरामालियान निवासी रजत कुमार पुत्र किशन लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसकी एटलस साइकिल घर के बाहर खड़ी थी। खिड़की से नजर बाहर गई तो देखा कि एक लड़का उक्त साइकिल लेकर जा रहा था। रजत नेे अपने भाई विशाल की मदद से लड़के को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त नई सब्जी मण्डी निवासी अनुज तोमर पुत्र जसपाल सिंह बताया गया है।

 

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

खेल के द्वारा ही मनुष्य का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है…दीपक बाली

पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *