कुंडेश्वरी पुलिस ने बाइक पर कच्ची शराब ले जाते व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Spread the love

जुगनू खान।काशीपुर। बाइक पर कच्ची शराब ले जाते शख्स को गिरफ्तार कर पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब व बाइक कब्जे में ले ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में अवैध कच्ची शराब की रोकथाम और बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कुंडेश्वरी चौकी पुलिस द्वारा गुरदेव सिंह पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम जगतपुर, कुण्डेश्वरी को बाइक नंबर यूके 06-एक्स-6422 से एक रबड़ की ट्यूब में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब ले जाते हुए वन चौकी जुड़का कुंडेश्वरी के समीप गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध धारा 60/72 एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार व दीवान गिरी थे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

काशीपुर पहुंचने पर भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी का हुआ जोरदार स्वागत

भारत विकास परिषद के 60 वें स्थापना दिवस पर किया रक्तदान का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *