उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में किया जाएगा वृक्षारोपण :अरविंद पाण्डे

Spread the love

जुगनू खान।काशीपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। उद्देश्य है कि उत्तराखंड में कभी भी ऑक्सीजन की कमी न हो, और ऐसा वृक्षारोपण से ही संभव है। ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत करने आये प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने यहां रामनगर रोड स्थित होटल आनंद कैसल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के लोकपर्व की परम्परा को स्वस्थ रखने तथा कोविड काल में आई ऑक्सीजन की कमी को दृष्टिगत रखते हुए बूथ लेबल पर वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया है। श्री पांडे ने बताया कि पार्टी के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 23 जून को बलिदान दिवस और 06 जुलाई को जयंती है। 16 जुलाई को लोकपर्व हरेला है। इन तीनों को जोड़कर बूथ लेबल से प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने का आहवान किया गया है। उन्होंने बताया कि एक बूथ में 20 से ज्यादा पौधे लगाए जाने का संकल्प लिया गया है, ताकि प्रकृति का भली प्रकार संरक्षण व संवर्द्धन हो सके और कोरोना जैसी त्रासदी में ऑक्सीजन की कमी न आये। वार्ता के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक व मनोज मनराल थे।

More From Author

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सिडकुल चौकी में दी गई तहरीर पर कार्रवाई न होने को लेकर क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया महामंत्री गुप्ता का जन्मदिन

कोमी एकता की मिसाल पेश कर मनाए बकरा ईद का त्योहार : इन्तजार हुसैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *