एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट रुद्रपुर की टीम काशीपुर के कैफे में मारा छापा

जुगनू खान काशीपुर। शहर में खुले कैफों में अवैध रूप से प्रेमी जोड़ों को मिलाने का धंधा बदस्तुर जारी है। आज फिर पुलिस ने इन कैफो चालकों के लिखाफ अभियान चलाते हुए बाजपुर रोड स्थित एक मॉल में स्थित कैफे में छापामार कार्रवाई कर वहां से कई जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। वहीं अचानक हुई पुलिस की इस कार्यवाही से वहां मौजूद प्रेमी जोड़ों समेत कैफे में मौजूद संचालक व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बतादें कि पुलिस को लगातार नगर स्थित मॉल समेत अन्य स्थानों पर चल रहे कैफों में संचालकों द्वारा प्रेमी जोड़ों को प्राईवेसी देकर उन्हें मिलाने व इसके एवज में मोटी रकम एठनें की लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने इन कैफे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसी के चलते आज कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी, महिला एसआई रूबी मौर्या ने भारी पुलिस बल के साथ बाजपुर रोड स्थित एक मॉल में चल रहे कैफे में छापामार कार्रवाई करते हुए कैफे से आपत्ति जनक स्थिति में करीब आधा दर्जन प्रेमी जोड़ों समेत मौके पर मौजूद एक कैफे कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से मौके पर हड़कंप मच गया तथा मॉल में चल रहे अन्य कैफों में मौजूद प्रेमी जोड़े पुलिस को देखकर वहां से खिसक लिए। वहीं कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी कैफे संचालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बताया कि कार्रवाई की सूचना एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग प्रभारी बसंती आर्य को दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। यहां बतातें चलें कि पूर्व में भी इसी मॉल के साथ-साथ एक मॉल के अंदर पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए कई प्रेमी जोड़ों को हिरासत में लिया था तथा कैफें संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गयी थी।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

क्रिकेट मैच में सट्टा खेल रहे चार लोगो को पुलिस ने किया अरेस्ट

श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर आज गांधी पार्क में स्थित उनकी मूर्ति पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।