विद्युत विभाग की टीम ने गाम कालकाजी व मानपुर के तीन घरों में पकड़ी बिजली चोरी

जुगनू खान काशीपुर। विद्युत विभाग की टीम ने कचनालगाजी मानपुर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन घरों में मीटर से पहले कट मारकर विद्युत चोरी पकड़ ली। बिजली चोरों के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्युत वितरण खण्ड के उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने विद्युत विभाग की टीम के साथ कचनाल गाजी मानपुर में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कचनालगाजी मानपुर में गुरु चरण सिंह पुत्र अजीत सिंह, संदीप सिंह पुत्र बाग सिंह, नीरज जोशी पुत्र आनंद बल्लभ के घरों में विद्युत मीटर से पहले कट मारकर बिजली चोरी होते पाई गई। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने तीनों लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 135 विद्युतअधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

भारी तादाद में नशीली गोलियां बरामद करती पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

क्रिकेट मैच में सट्टा खेल रहे चार लोगो को पुलिस ने किया अरेस्ट