जब तक इन गद्दारों के खिलाफ संगठन कोई कार्रवाई नहीं करता, तब तक वह आवाज उठाते रहेंगे :चीमा

काशीपुर। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी के गद्दारों को मंच पर बैठा कर सम्मानित किया जा रहा है, जबकि उन्हें पार्टी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपनी आत्मा से स्वयं पूछे कि क्या वह भाजपा के सच्चे शुभचिंतक हैं? जो कृत्य उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में किया है, उससे पार्टी के पदाधिकारी ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता भी मानने को तैयार नहीं है। रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक चीमा ने कहा कि काशीपुर की जनता का कहना है कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों का संगठन के बड़े पदाधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए और उनको पदमुक्त किया जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में श्री चीमा ने कहा कि जब तक इन गद्दारों के खिलाफ संगठन कोई कार्रवाई नहीं करता, तब तक वह आवाज उठाते रहेंगे। वार्ता के दौरान कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, भाजपा महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पार्षद रजत सिद्धू भी थे।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज की छात्राओं का रिलायंस में चयन

पूर्व विधायक चीमा ने प्रेस को बयान देकर उठाया यह मुद्दा