वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर महोदय के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में आपरेशन प्रहार तलाश वारण्टी के तहत अपर उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी मय पुलिस टीम द्वारा शान्ति भंग करने पर 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार ।
घटना का साराशं- दिनांक- 14/11/2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई जिसमे कालर विनय कुमार निवासी गली नम्बर -11 आजाद नगर ट्रांजिट कैम्प उ0सिंहनगर द्वारा सूचना दी की मेरा भाई रामचन्द्र उम्र 37 वर्ष पुत्र करन सिंह निवासी उपरोक्त जो नशे शराब में घर पर आग लगाने की कोशिश कर रहा हैं। उक्त सूचना पर रात्रि अधिकारी मय चीता कर्म0गणो के मौके पर गये कालर के भाई रामचन्द्र उपरोक्त को काफी समझाया बुझाया गया नही माना पुलिस टीम को देखकर और उत्तेजित होकर शोर शराबा कर आमादा फौजदारी होने लगा जो कोई अप्रिय घटना कारित कर सकता था, जिसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 126/135/135(3) /170 बीएनएसएस मे चालानी रिपोर्ट प्रेषित कर अभि0 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- रामचन्द्र उम्र 37 वर्ष पुत्र करन सिंह निवासी गली नम्बर -11 आजाद नगर ट्रांजिट कैम्प जनपद उ0सिंहनगर
पुलिस टीम
- अपर उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी
- कानि0 सुरेन्द्र सिंह
- कानि0 नन्दन राम
