वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प श्री धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प श्री धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में आपरेशन प्रहार के तहत उ0नि0 प्रकाश चन्द्र मय पुलिस टीम के द्वारा घर मे घुसकर चोरी करने वाले 03 अभियुक्तो को मय चोरी किये गये सोने के आभूषण के साथ किया
घटना का साराशं- दिनांक -05/11/2026 को वादी श्री प्रदीप कुमार पुत्र श्री शिव शंकर लाल निवासी शिव गार्डन कालोनी जनपद रोड़ फुलसंगा रुद्रपुर उ0सिंह नगर ने कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में तहरीर दी की वह दिनांक 25/10/26 को अपने घर से अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था तो दिनांक 27/10/26 को पडोसी ने सूचना दी की आपके घर का ताला टूटा हुआ हैं। वादी ने अपने घर पर आकर देखा तो वादी के घर का ताला टूटा हुआ था तथा अल्मारी में रखे सोने के आभूषण नही हैं किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिये गये हैं। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्राजिट कैम्प में मु0 FIR NO- 361/26 धारा 305 (ए)/ 331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया अभियोग की विवेचना उ0नि0 प्रकाश चन्द्र को सुपुर्द की गयी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व में घटना का खुलाशा व चोरी करने वालो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया दिनांक 06/11/2026 को उ0नि0 प्रकाश चन्द्र मय पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये अभियुक्तो की तलाश हेतु मामूर थे तो पूर्व में मामूर किये गये मुखबिर ने पुलिस टीम को सूचना दी की साहब जिन चोरो द्वारा कुछ दिन पूर्व जनपथ रोड स्थित शिव गार्डन स्थित घर का ताला तोड़ कर चोरी की थी वह लोग पंचवटी कालोनी के अन्दर खड़े हैं। वह लोग चोरी किये गये माल को कही बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम बिना देरी के उक्त स्थान पर पहुची तो 03 व्यक्ति एक साथ रोड किनारे खड़े मिले पुलिस टीम को देखकर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा तुरन्त घेरकर उन तीनो लोगो को पकड लिया जिनका नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम क्रमश 1.राकेश राजपूत पुत्र मुन्ना लाल निवासी राजा कालोनी वार्ड न0 -02 कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिहनगर उम्र 22 वर्ष 2. सुनील राजपूत पुत्र राजेश राजपूत निवासी कृष्णा कालोनी वार्ड न0 02 कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिहनगर उम्र 19 वर्ष 3. राजेश राजपूत पुत्र रामअवतार निवासी निवासी कृष्णा कालोनी वार्ड न0 02 कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिहनगर उम्र 40 वर्ष बताया जिनसे भागने का कारण पछूचे हुये बारी बारी तलाशी ली गयी तो 1. राकेश राजपूत की पहनी पेन्ट की जेब से पीली रंग की धातु के कान के झाले ,एक जोड़ी पीली धातु के कान की झुमके ,2. राजेश राजपूत के पहने पेन्ट के जेब से एक पीली धातु के मंगल सूत्र का लाकेट 3.सुनील राजपूत के पहने पेन्ट की जेब से एक पीली धातु की चैन मय लाकेट एक पीली धातु की अंगूठी एक पीली धातु की चैन एक बैक पास बुक बरामद हुआ पूछताछ करने पर बताया कि हमारे द्वारा यह सामान जनपद रोड शिव गार्डन कालोनी मे एक बन्द घर का ताला तोड़ कर चोरी किया गया हैं हमे माफ कर दो उक्त बरामदा माल की शिनाख्त हेतु वादी प्रदीप कुमार उपरोक्त को फोन कर मौके पर बुलाया गया वादी द्वारा यह सामान अपना होना बताया गया जिस आधार पर अभियुक्तगणो को धारा 305(A)331(4)317(2)3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

1.राकेश राजपूत पुत्र मुन्ना लाल निवासी राजा कालोनी वार्ड न0 -02 कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिहनगर उम्र 22 वर्ष

आपराधिक इतिहास – FIR NO- 258/26 धारा 303 (2) 331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस कोतवाली ट्रांजिट कैम्प

  1. सुनील राजपूत पुत्र राजेश राजपूत निवासी कृष्णा कालोनी वार्ड न0 02 कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिहनगर उम्र 19 वर्ष

आपराधिक इतिहास – FIR NO- 282/26 धारा 305 (A) 331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस कोतवाली ट्रांजिट कैम्प

  1. राजेश राजपूत पुत्र रामअवतार निवासी निवासी कृष्णा कालोनी वार्ड न0 02 कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिहनगर उम्र 40 वर्ष

पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मवीर सोलंकी कोतवाली ट्रांजिट कैम्प
  2. व0उ0नि0 मुकेश मिश्रा
  3. उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
  4. उ0नि0 जितेन्द्र खत्री
  5. उपर उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी
  6. हे0कानि0 अनिल कुमार
  7. कानि0 हिमाशु

More From Author

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उसकी नींव आज की युवा पीढ़ी पर टिकी है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से श्रीराम पार्क में आयोजित स्वदेशी दिवाली मेले में भक्ति, संगीत और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है