: इंदौर में RSS का बड़ा आयोजन, युवाओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस

इंदौर में RSS का बड़ा आयोजन, युवाओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम के तहत बुधवार को इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में एक लाख स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से संघ ने इस कार्यक्रम के लिए डेली कॉलेज को चुना है। कार्यक्रम में सार्वजनिक आयोजन के बाद बौद्धिक सत्र होगा, जिसमें संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

संघ की अखिल भारतीय बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में आयोजित होगी। इसमें संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। खास तौर पर युवाओं को संघ से जोड़ने के लिए बौद्धिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पिछले एक साल से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, जिनका समापन इंदौर के इस आयोजन के साथ हो रहा है।

बड़े आयोजन को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने डेली कॉलेज और आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया। पहुंच मार्गों की सफाई के साथ सड़कों पर पेचवर्क भी कराया गया। अधिकारियों ने बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी के मद्देनजर आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में तैयारियां पूरी की गई हैं।

More From Author

विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, काले झंडे दिखाए; सदन स्थगित

: पटना शिक्षक MLC सीट पर राजद के संजीव कुमार सिंह जीते, मतगणना में हंगामा