ताजमहल पहुंचे दिलजीत दोसांझ, बोले- ‘सब कुछ प्यार के लिए है’

ताजमहल पहुंचे दिलजीत दोसांझ, बोले- ‘सब कुछ प्यार के लिए है’

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ से पहले आगरा के ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने अपनी यात्रा का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें वह स्मारक की खूबसूरती निहारते, अलग-अलग जगहों पर पोज देते और प्रशंसकों का अभिवादन करते नजर आए। दिलजीत ने ग्रे टी-शर्ट, लाल जैकेट, नीली जींस और सफेद पगड़ी पहनी थी। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘वाह ताज बोलिए। ऑरा इंडिया टूर 2026।’

वीडियो में दिलजीत कहते नजर आए, ‘सब कुछ प्यार के लिए है दोस्तों। अब इंडिया आए हैं, तो शुरुआत यहीं से होनी चाहिए थी।’ उनके इस वीडियो को लेकर प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। ताजमहल की यात्रा उनके इंडिया टूर से पहले चर्चा का विषय बन गई है।

दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम प्रस्तावित है। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों के कारण अनुमति कुछ समय के लिए रोकी गई थी, लेकिन आयोजकों के बयान के अनुसार कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ और तय कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित होना है। दिल्ली के बाद उनके इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ में भी कार्यक्रम होंगे।

More From Author

चक्रवात अर्नब का अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बुध वक्री से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, धन लाभ और तरक्की के बनेंगे योग