रूद्रपुर । श्री शिव शक्ति सामाजिक एवं धार्मिक सेवा समिति जयनगर की ओर से शिव मंदिर जयनगर नंबर तीन में आयोजित श्री अवध रामलीला का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार

रूद्रपुर । श्री शिव शक्ति सामाजिक एवं धार्मिक सेवा समिति जयनगर की ओर से शिव मंदिर जयनगर नंबर तीन में आयोजित श्री अवध रामलीला का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर और पूजा अर्चना के साथ किया। साथ में दिनेशपुर सहकारी समिति अध्यक्ष करन रंधवा, गगन ग्रोवर, केरु मंडल आदि थे।रामलीला के पहले दिन नारद मोह की लीला का सुंदर मंचन किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ठुकराल ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और भगवान राम के आदर्शों से जोड़ने का काम करते हैं। भगवान राम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इसके प्रत्येक प्रसंग में जीवन के लिए कोई न कोई संदेश छिपा है। नारद मोह की लीला भी मनुष्य को अहंकार से दूर रहने और विनम्रता अपनाने की सीख देती है। व्यक्ति को अपनी उपलब्धियों पर घमंड करने के बजाय सदैव विवेक और संयम से काम लेना चाहिए। धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत होती है। ठुकराल ने रामलीला के आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से रामलीला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने और भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में निर्देशक अनिल सिंह, सह निर्देशक प्रेम सिंह, अध्यक्ष शक्ति सिंह, उपाध्यक्ष बसंत सिंह, महासचिव श्याम सिंह, सचिव संदीप सिंह, उपसचिव रणधीर सिंह, संजय सिंह, चन्द्रभान सिंह, प्रदीप सिंह, धर्म सिंह, मुकेश यादव, कन्हैया सिंह, हिमांशु शर्मा, चन्द्रदेव सिंह, बब्बन सिंह, ओम नारायण मौर्य, गौतम सिंह, मोहन जोशी, बबलू सिंह, मोहन राम, राधेश्याम सिंह, सुमंगल सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह, कमल सिंह, सूरज सिंह, संदीप सिंह, प्रेमपाल, विक्रम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सचिन सिंह, नारायण, रंजीत सिंह, अंकित सिंह, नितिन सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, राहुल सिंह, सागर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अमर सिंह, मंगल सिंह, प्रवीण सिंह, संजय सिंह, विशाल सिंह, कुंवर सिंह, ध्रुव सिंह, संजीत सिंह और सत्येंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More From Author

नगर निगम संभालेगा संचालन और कराएगा सौंदर्यीकरण

अटरिया मोड़ से इंदिरा कालोनी तक नई सड़क के लिए बजट मंजूर