झारखंड में ट्रक बेचकर भी नहीं मिली राहत, फाइनेंस के फेर में मालिक पर ₹8.30 लाख का बोझ
झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में ट्रक बेचने के बाद भी वाहन मालिक की परेशानी खत्म नहीं हुई। आरोप है कि दो सगे भाइयों ने 11.80 लाख रुपये में ट्रक खरीदने का सौदा किया और 3.50 लाख रुपये देकर वाहन अपने कब्जे में ले लिया। कुछ महीने तक फाइनेंस की किस्तें जमा करने के बाद भुगतान बंद कर दिया गया, जिसके बाद फाइनेंस कंपनी ने मूल मालिक से बकाया किस्तें चुकाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
मामला नावा जयपुर थाना क्षेत्र के टुईया गांव निवासी आफताब खान के ट्रक से जुड़ा है। ट्रक एचडीबी फाइनेंस की डालटनगंज शाखा से फाइनेंस कराया गया था। हर महीने 38 हजार रुपये की किस्त चुकाने में परेशानी होने के कारण आफताब ने वाहन बेचने का फैसला किया। आरोप के मुताबिक, आरके ट्रांसपोर्ट के मैनेजर नीरज कुमार …
