बिहार के बेतिया में मेला देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर

बिहार के बेतिया में मेला देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर

बिहार के बेतिया में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय रोहित कुमार की मौत हो गई। मझौलिया थाना क्षेत्र के नानोसती चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी गोलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवही गांव निवासी रोहित कुमार बेतिया में मेला देखने आया था। सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नानोसती चौक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल गोलू कुमार को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

रोहित काठमांडू में रहकर फर्नीचर का काम करता था। वह चार भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मझौलिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

More From Author

भूरारानी हंस विहार फेस-2 में श्रीमद् देवी भागवत कथा में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, व्यास पीठ का किया नमनभागवत कथा का श्रवण और जीवन में उसके संदेशों को आत्मसात करने से मन में प्रेम, करुणा और सद्भाव का भाव जागृत होता है : शिव अरोरा

झारखंड में ट्रक बेचकर भी नहीं मिली राहत, फाइनेंस के फेर में मालिक पर ₹8.30 लाख का बोझ