वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में
आपरेशन प्रहार के तहत उ0नि0 मनोज कुमार मय पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन वस्तु, रोकथाम अवैध मादक पदार्थ व रोकथाम जुर्म जरायम के तहत शान्ति भंग करने वाले 04 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
घटना का साराशं- दिनांक 16/10/26 की रात्रि कोतवाली ट्रांजिट कैम्प के डायल 112 पर कालर हर प्रसाद निवासी गढ्ढा कालोनी कोतवाली ट्रांजिट कैम्प ने सूचना दी कि मेरा दामाद कुलदीप कुमार घर मे आकर मारपीट कर रहा हैं। उक्त सूचना अपर उ0नि0 मय चन्द्र प्रकाश बवाड़ी मय पुलिस टीम के मौके पर गये तो कुलदीप कुमार पुत्र मुक्ता प्रसाद निवासी देवरनिया जागीर थाना नबाबगंज जिला बरेली उ0प्र0 हाल गढ्ढा कालोनी कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जन0 उधमसिंहनगर 33 वर्ष जो अपने ससुर के साथ आमदा फौजदारी हो रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा काफी समझाया बुझाया गया नही माना जिसे अन्तर्गत संज्ञेय अपराध के निवारण हेतु धारा 170 BNSS गिरफ्तार किया गया, तथा वर्तमान मे कोतवाली ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र मे चल रहे चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में 03 व्यक्ति आपस मे लडाई झगड़ा कर रहे थे जिन्हे मेला ड्यूटी पर तैनात उ0नि0 मनोज कुमार मय पुलिस टीम द्वारा काफी समझाया बुझाया गया नही माने आमदा फौजदारी हो रहे थे उ0नि0 द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम पता क्रमश -1आकाश बाबू पुत्र गेदन लाल निवासी शिवनगर चामुण्डा मन्दिर के पास कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जन0 उधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष 2. पलविन्दर सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी हिरनखेड़ा थाना विलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष 3. रोहित केवट पुत्र राम गोपाल निषाद निवासी फुटबाल मैदान के सामने वार्ड न0 02 थाना ट्रांजिट कैम्प जन0 उधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष बताया जिसे अन्तर्गत संज्ञेय अपराध के निवारण हेतु धारा -170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तगणो के विरुद्ध अन्तर्गत धारा – 126/135/135(3)/170 BNSS मे चालानी रिपोर्ट मा0 न्यायालय प्रेषित कर गिरफ्तार शुदा 04 अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
- कुलदीप कुमार पुत्र मुक्ता प्रसाद निवासी देवरनिया जागीर थाना नबाबगंज जिला बरेली उ0प्र0 हाल गढ्ढा कालोनी कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जन0 उधमसिंहनगर 33 वर्ष
- आकाश बाबू पुत्र गेदन लाल निवासी शिवनगर चामुण्डा मन्दिर के पास कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जन0 उधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष
- रोहित केवट पुत्र राम गोपाल निषाद निवासी फुटबाल मैदान के सामने वार्ड न0 02 थाना ट्रांजिट कैम्प जन0 उधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष
- पलविन्दर सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी हिरनखेड़ा थाना विलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष
पुलिस टीम
- उ0नि0 मनोज कुमार
- अपर उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी
- कानि0 देवेन्द्र सिंह
- कानि0 दिनेश ध्यानी
- कानि0 नन्दन राम
